चमोली: युवक की संदिग्ध मौत, अज्ञात के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज, नवविवाहिता पत्नी ने खाया जहर–

by | Nov 13, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

छह माह पहले हुई शादी, जहर खाने से पत्नी की हालत गंभीर, बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा–

पोखरी 13 नवंबर 2024: पोखरी तहसील में युवक की संदिग्ध परीस्थिति में मौत हो गई। गांव के समीप ही खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। इधर, युवक की मौत से सदमे में आई नवविवाहिता पत्नी ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया है।

तहसील के पोगठा गांव में 22 साल के उत्तम कुमार पुत्र जसपाल लाल का शव गांव के पास चौरीगदेरे में मिला है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उत्तम कुमार 11 नवंबर की शाम छह बजे अपने चाचा राकेश लाल के घर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला, अगले दिन 12 नवंबर को काफी खोजबीन के बाद चौरीगदेरे में उत्तम का शव पड़ा मिला। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उत्तम की शादी छह माह पहले हुई थी। पति की मौत की सूचना पर नवविवाहिता सविता देवी सदमे में आ गई और उसने जहरीला पदार्थ खा दिया। उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां से उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। सविता की हालत स्थिर बनी हुई है।

पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया बताया कि युवक का शव गांव के पास पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!