चमोली: शासन ने दिए शराब की दुकानों के संचालन के आदेश, राजस्व जमा करने को दिया अतिरिक्त समय–

by | Nov 27, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी के आदेश को निरस्त कर तत्काल दुकानों का संचालन शुरू करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर। प्रमुख सचिव एलफैनई ने चमोली जनपद में राजस्व जमा न करने पर सील की गई पांच अंग्रेजी शराब की दुकानों के संचालन की अनुमति दे दी है। अनुज्ञापियों को राजस्व जमा करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया है। जिसके बाद शराब कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।

जनपद के गोपेश्वर, गैरसैंण, ग्वालदम, नंदप्रयाग और थराली में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों का दो-दो माह का अधिभार जमा न होने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 21 नवंबर को दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे, जिसके बाद दुकानों को सील कर दिया गया था।

इन पांचों दुकानों से करोड़ों का अधिभार जमा किया जाना है। कुछ दुकानों की ओर से सितंबर माह से अधिभार जमा नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से अधिभार जमा करने के लिए सात दिनों का समय भी दिया गया था, लेकिन किसी भी दुकान से संपूर्ण अधिभार जमा नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी के आदेश के विरुद्ध अनुज्ञापियों ने आबकारी आयुक्त से अतिरिक्त समय देने की गुहार लगाई।

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव एलफैनई ने अक्टूबर तक का शेष राजस्व 7 दिसंबर और नवंबर तक का राजस्व 14 दिसंबर तक जमा करने का अतिरिक्त समय दिया है। निर्देश दिए गए कि यदि अनुज्ञापी द्वारा निर्धारित समय तक राजस्व जमा नहीं किया जाता है तो आबकारी अधिनियम-2010 एवं आबकारी नीति के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी की ओर से दुकानों के नवीन आवंटन की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए दुकानों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!