चमोली: मादा भालू और उसके बच्चे की करंट से मौत के मामले में जल संस्थान के अ​धिकारियों पर केस दर्ज–

by | Nov 28, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम बंद कराया, वन विभाग के डीएफओ ने माना इसे घोर लापरवाही–

गोपेश्वर, 28 नवंबर 2024: वैतरणी क्षेत्र में बीती रात करंट हादसे में एक मादा भालू और उसके बच्चे की मौत के मामले में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने प्लांट की जिम्मेदारी संभाल रहे जल संस्थान के अ​धिशासी अ​भियंता, सहायक अ​भियंता और अवर अ​भियंता के ​​खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा एसटीपी का संचालन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने तक बंद करवा दिया है।

बता दें कि मंगलवार की रात को खाने की तलाश में एक मादा भालू और उसका बच्चा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर घुस गए ​थे। जिसके बाद वे ट्रांसफार्मर तक जा पहुंचे, जहां करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इस मामले को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जल संस्थान के अ​धिशासीअ​भियंता संजय कुमार श्रीवास्तव के अलावा सहायक अ​भियंता और अवर अ​भियंता के ​खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9 के तहत एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने बताया कि जल संस्थान को ट्रांसफार्मर के इर्दगिर्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही एसटीपी का संचालन करें। उन्होंने बताया कि मादा भालू और उसके बच्चे की मौत के बाद उनकी ढूंढखोज में घटना स्थल पर नर भालू भी आ सकता है। लिहाजा ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!