चमोली: अब इस अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से मिल सकेगा मुफ्त इलाज–

by | Nov 29, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

24 घंटे इमरजेंसी सेवा, आईसीयू की सुविधा भी मिलेगी, मरीजों को मिली बड़ी राहत, पढ़ें कौन-कौन सुविधाएं मिलेंगी–

गोपेश्वर, 29 नवंबर 2024: गोपेश्वर नगर में बस स्टैंड के समीप ​​स्थित सहजीवन अस्पताल में अब आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को वीपी, शुगर की जांच के साथ ही डॉक्टर परामर्श भी निशुल्क दिया जाएगा। इस निजी अस्पताल में भी यह सुविधा मिलने से लोगों को इलाज के लिए बड़ी राहत मिली है।

जिला अस्पताल गोपेश्वर में अ​धिकभीड़ होने और दूरस्थ क्षेत्रों से देरी से पहुंचने वाले मरीजों को जांच के अलावा डॉक्टर की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण भी समय पर नहीं किया जाता है। जिससे लोगों को पैसों के साथ ही धनरा​​शि की बर्बादी से गुजरना पड़ता है। अब नगर में ​स्थित एकमात्र निजी अस्पताल सहजीवन में आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिल गई है।

अस्पताल में अ​स्तिरोग विशेषज्ञ सभी तरह के फ्रेक्चर का ऑपरेशन, घुटना, कूल्हा का जोड़ प्रत्यारोपण, रीड की हड्डी का ऑपरेशन, कमर दर्द एवं हड्डियों से संबं​धित बीमारियों की जांच व इलाज की सुविधा प्रदान करते हैं। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, जनरल फिजि​शियन व नेत्र विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देते हैं।

अस्पताल के प्रबंधक भागवत रतूड़ी का कहना है कि नगर में एक निजी अस्पताल की बेहद जरुरत महसूस की जा रही थी। अब सहजीवन अस्पताल में मरीज आयुष्मान कार्ड से इलाज ले सकेंगे। गोल्डन कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, गणमान्य लोगों ने अस्पताल में यह सुविधाएं मुफ्त मिलने पर खुशी व्यक्त की है। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा नार्मल डिलीवरी, ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी, डीएनसी,

बच्चेदानी का ऑपरेशन, बांझपन का संपूर्ण ऑपरेशन, मासिक धर्म की अनियमितता का उपचार, सफेद पानी (ल्यूकोरिया) का उपचार, हार्मोंस का संपूर्ण उपचार और गर्भाशय संबंधी सभी उपचार, जनरल सर्जन दूरबीन तकनीक से पित्त की थैली का ऑपरेशन, पाइल्स, फिरटुला, हाइड्रासिल तथा हार्निया का ऑपरेशन की सुविधा देते हैं। अत्याधुनिक मशीनों से आंखों की जांच व ऑपरेशन की सुविधा भी अस्पताल में मिलती है।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!