हरी झंडी: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना–

by | Dec 11, 2024 | कोटद्वार, ब्रेकिंग | 0 comments

विधानसभा अध्यक्ष ने लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन के नजीबाबाद में ठहरने का किया स्वागत–

कोटद्वार: लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन में पहली बार ठहराने और फिर हरी झंडी दिखाकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस के नजीबाबाद जंक्शन पर ठहराव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति​थि विधान सभा ऋतु खंडूड़ी ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि देहरादून और लखनऊ के बीच हमारी जनता काफी यात्रा करती है और लंबे समय से अच्छी ट्रेनों की जरुरत थी। नवंबर माह में वंदे भारत ट्रेन चालू हुई लेकिन इसका ठहराव देहरादून के बाद हरिद्वार था। कोटद्वार के लोगों को यह ट्रेन पकड़ने के लिए हरिद्वार जाना पड़ता था। लेकिन अब ट्रेन के नजीबाबाद में ठहरने से यहां के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, इंजीनियर मुज्जम अहमद, अध्यक्ष नगर पालिका नजीबाबाद एसपी तिवारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद, वीरेंद्र रावत जिलाध्यक्ष कोटद्वार, हरि सिंह पुंडीर, पंकज भाटिया, राजीव अरोड़ा, मुकुल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष नजीबाबाद भाजपा आदि लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!