प्रस्ताव तैयार, नए मतदेय स्थल बनेंगे, मतदान के लिए नहीं लगानी पड़ेगी इन गांवों के मतदाताओं को लंबी दूरी की दौड़–

by | Sep 9, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments


गोपेश्वर। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने बताया कि दो किमी से अधिक दूरी होने के कारण बदरीनाथ विधानसभा में एक, थराली में सात, कर्णप्रयाग में तीन नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। 10 मतदेय स्थलों के भवन जीर्णशीर्ण तथा क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थल परिवर्तन किए जाने हैं और 17 मतदेय स्थलों के केवल नाम में संशोधन प्रस्तावित है। मतदेय स्थल-117 राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने के कारण इस मतदेय स्थल के 108 मतदाताओं के वार्ड-5 को मतदेय स्थल संख्या-121 राइंका गैरसैंण में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में विधानसभा बद्रीनाथ में विशालखाल मतदेय स्थल से सरणाचाई को अलग करते हुए सरणाचाई को नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा। थराली विधानसभा में मटई मतदेय स्थल से काण्डाग्वाड, सितेल से प्राणमति, भेंटी से भिरतोली, सिलोडी से कोठा, मानमती से खेता, बलाण से पिनाऊ तथा बेराधार से बमोटिया को अलग करते हुए नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए है। कर्णप्रयाग विधानसभा में कण्डारीखोड से गोगना, कुशरानी तल्ली से कुशरानी मल्ली तथा दिवागाड़ से बाजाबज्यूणी को अलग करते हुए नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए है। वही दो किमी से अधिक दूरी होने के कारण थराली विधानसभा में मतदेय स्थल गडसीर से बुडेरा के मतदताओं को झिंझोणी में सम्मिलित करना प्रस्तावित किया गया है। कर्णप्रयाग विधानसभा के अन्तर्गत मतदेय स्थल पज्याणा मल्ला से डोल्टू के मतदाताओं को अलग करते हुए मतदेय स्थल छिमटा में और मतदेय स्थल झूमाखेत के दशमियागांव के मतदाताओं को अलग करते हुए नजदीकी मतदेय स्थल कुशरानी तल्ली में सम्मिलित करना प्रस्तावित किया गया। जिले में प्रस्तावित 11 नए मतदेय स्थल स्वीकृत होने के बाद जिले में 569 मतदेय स्थल होगें। जिसमें विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ से 207, थराली से 188 तथा कर्णप्रयाग में 174 से मतदेय स्थल शामिल होंगे। बैठक में भाजपा जिला मडंल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष युद्ववीर सिंह वर्त्वाल, विरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्क्ष अरविंद नेगी, आप पार्टी के संगठन मंत्री कुलदीप सिंह नेगी, सीपीआई के ज्ञानेन्द्र खतवाल आदि मौजूद थे।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!