चमोली: अध्यक्ष पद पर 10 और सदस्य पद से 11 ने वापस लिया नाम, नंदानगर में सीधा मुकाबला–

by | Jan 3, 2025 | चमोली, चुनाव | 0 comments

यहां राष्ट्रीय पार्टियों को टक्कर दे रहे निर्दलीय प्रत्याशी, रोचक हुआ मुकाबला–

गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्या​शियों की ​स्थिति स्पष्ट हो गई है। चमोली जिले से अध्यक्ष पद से 10 और वार्ड सदस्यों के पद से 11 अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया है। इसके बावजूद भी कई जगह पर भाजपा व कांग्रेस के बागी ताल ठोके हुए हैं।

नगर पालिका गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर मोहन प्रसाद ने नाम वापस लिया है। गैरसैंण नगर पंचायत में कुंवर सिंह और सुरेंद्र सिंह, थराली नगर पंचायत में गोविंदी देवी, पोखरी में प्रतीमा देवी, जबकि नंदप्रयाग नगर पंचायत में चंदन सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप रावत, नरेंद्र सिंह और तेजवीर सिंह ने नाम अध्यक्ष पद से अपने नाम वापस ले लिए हैं। नंदप्रयाग से अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक पांच ने नाम वापस लिया।

नगर पालिका कर्णप्रयाग, ज्योतिर्मठ, गौचर, नगर पंचायत पीपलकोटी और नंदानगर में अध्यक्ष पद पर किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। नाम वापसी के बाद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर तीन, कर्णप्रयाग में नौ, गौचर में चार, ज्योतिर्मठ में तीन, पीपलकोटी में पांच, गैरसैंण में पांच, थराली में तीन, पोखरी में चार, नंदप्रयाग में पांच और नंदानगर में दो प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। 10 निकायों में कुल 43 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर अपना भाग्य आजमाएंगे।

सदस्य पद पर नगर पालिका कर्णप्रयाग में भीम सिंह, सुनील नैनवाल, ज्योतिर्मठ में अरुण कुमार शाह, नगर पंचायत गैरसैंण में प्रकाश गौड़ व मृणाल रतूड़ी, थराली में अनीता व सीमा, पोरी में जितेंद्र प्रसाद, नंदप्रयाग में सुरजीत व नंदानगर में विक्रम सिंह व बाग सिंह ने नाम वापस ले लिए हैं। जबकि 179 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

नाम वापसी के बाद नगर पंचायत नंदप्रयाग के वार्ड एक मुनियाली में कांग्रेस से विनीता, नंदानगर (घाट) के वार्ड दो से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह फरस्वाण और वार्ड चार से भरत सिंह सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!