चमोली: 304 मतदान अ​धिकारियों को दिया प्र​शिक्षण, 20 जोनल और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल–

by | Jan 5, 2025 | चमोली, चुनाव | 0 comments

पीजी कॉलेज के जिम्नेजियम हॉल में चार नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में मतदान अ​धिकारियों को दिया प्र​शिक्षण–

चमोली, 04 जनवरी 2025: निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को 304 मतदान अधिकारियों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 128 पीठासीन अधिकारी, 128 मतदान अधिकारी प्रथम, 20 जोनल मजिस्ट्रेट और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल रहे।

पीजी कॉलेज के जिम्नेजियम हॉल में जिले की चार नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में तैनात मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। किसी भी तरह का संदेह हो तो बेझिझक होकर उसे दूर करें।

मतदान की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी काम समय पर पूरा करें। मतदान पेटी सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों का चेकलिस्ट से मिलान जरूर कर लें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान का व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ विभिन्न प्रकार के मतपत्रों को भरने व मतपेटी को शील करने की जानकारी दी। इस दौरान नोडल प्रशिक्षण आनंद सिंह, मास्टर ट्रेनर मनोज तिवारी, एपी डिमरी व अन्य ट्रेनर मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!