चमोली। जोशीमठ विकास खंड के नीती घाटी के ग्रामीण फरवरी माह से आफत में हैं। यह प्राकृतिक आपदा ग्रामीणों को दर-दर भटकने को मजबूर कर रही है। शुक्रवार रात को घाटी के जुग्जू गांव के ग्रामीणों ने फिर से अपने घरों को छोड़कर गुफाओं में रात बिताई। गांव के ठीक पीछे चटटान से भूस्खलन होने के कारण ग्रामीणों ने घर छोड़ दिए। किसी ने जंगल में रात बिताई तो किसी ने गुफाओं में। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन से लंबे समय से पुनर्वास की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक पुनर्वास नहीं हो पाया है। एक सप्ताह पहले भी जुग्जू गांव के ऊपर चट्टान से पत्थर गांव तक आ गए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने घर छोड़कर प्राथमिक विद्यालय रैणी के कक्षों में शरण ली थी, अब फिर से चट्टान से भूस्खलन सक्रिय हो गया है।
भूस्खलन हुआ तो रात को ही अपने घरों को छोड़कर भागे ग्रामीण, गुफाओं में बिताई रात–
by laxmi Purohit | Sep 11, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...
लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...
यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...
कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...
मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...
शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
