गोपेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के रिक्त पदों पर अंदरखाने गुपचुप तरीके से चल रही भर्ती प्रक्रिया का युवा कांग्रेस ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ से भेंट कर भर्ती को नियमानुसार कराने की मांग उठाई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि भर्ती के मानकों को सार्वजनिक किया जाए। ताकि इसमें भर्ती के इच्छुक सभी युवाओं को नियमों की पूरी जानकारी हो सके। जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। कांग्रेस के मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगरान, बदरीनाथ विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, मुकुल बिष्ट, संदीप भंडारी, संदीप नेगी कहा यदि भर्ती में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे।
चमोली में एनएचएम में अंदरखाने चल रही भर्तियों को सार्वजनिक करे स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ से मांगा जवाब–
by laxmi Purohit | Sep 12, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...
भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...
युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अभियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...
पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिलाधिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...
प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...
मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...
तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋषिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...
