चमोली: जनपद में आठ दिवसीय पल्स एनीमिया महा अभियान का हुआ शुभारंभ–

by | Feb 3, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जनपद में 112 एनीमिया जांच केंद्र और 12 उपचार केंद्र किए गए स्थापित, पढ़ें, क्या घरेलू खाद्य पदार्थ खाएं गर्भवती महिलाएं–

गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ हो गया है। यह अ​भियान आठ दिनों तक चलेगा। इसके लिए जनपद में 112 एनीमिला जांच केंद्र अैर 12 उपचार केंद्र स्थापित किए गए हैं।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने महा अ​भियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनीमिया यानि खून की कमी से होने वाली बीमारी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है।

गर्भवती महिलाओं को संबो​धित करते सीएमओ डॉ. अ​भिषेक गुप्ता-

सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जनपद में 112 एनीमिया जांच केंद्र, 12 उपचार केंद्र स्थापित की गई हैं। जिसमें गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच, गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं का इलाज, रोकथाम के उपाय के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया न केवल मां के स्वास्थ्य पर असर डालता है बल्कि शिशु के कम वजन, समय से पहले जन्म और प्रसव के दौरान जटिलताएं जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है। महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलम नेगी ने गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का उपयोग लगातार करते रहने का आह्वान किया।

कहा कि भोजन में लौह युक्त खाद्य पदार्थ विशेष कर उत्तराखंड के स्थानीय अनाज गहत, काले भट्ट की दाल, कंडाली, झंगोरा, मंडावा, सोयाबीन एवं लिंगड़े का भरपूर उपयोग करें, जिससे उनमें खून की कमी न होने पाए। इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह रावत, कोल्ड चैन मैनेजर महेश देवराड़ी, जिला डाटा मैनेजर अजय सिंह पुंडीर, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, आशीष सती, आस्था तिवारी, विपिन, चंद्रकला ममगाईं आदि मौजूद रहे। संचालन उदय सिंह रावत ने किया।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!