चमोली: जनप्रतिनि​धियों ने बुराली गांव के नाले की मरम्मत कराने की मांग उठाई–

by | Feb 4, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

पिछले साल बरसात में इसी नाले के मलबे से गांव में हुआ था भारी नुकसान, स्थानीय लोगों में है आक्रोश–

गोपेश्वर, 04 फरवरी 2025: नगर क्षेत्र के बुराली गांव के ग्रामीणों ने गांव के पास बहने वाले नाले का सुधारीकरण कार्य कराने की मांग की है। इस नाले के मलबे से पिछले साल बरसात में गांव में भारी नुकसान हुआ था।

मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस नाले को ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 25 सालों से वे इस नाले का सुधारीकरण व सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

पिछली बरसात में इस नाले का मलबा कई घरों में घुस गया था, जिससे गांव में भारी नुकसान हुआ था। आज भी इसकी स्थिति जस की तस बनी हुई है। फिर बरसात में यह नाला उनके लिए मुसीबत बन सकता है। लेकिन सिंचाई विभाग का कहना है कि उनके पास नाले में कार्य करने के लिए बजट नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोठियालसैंण के घरों का गंदा पानी भी इसी नाले में आ रहा है, जिससे पूरे गांव में बदबू फैल रही है। उन्होंने जल्द से जल्द नाले पर सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद सजवाण, दीवान सिंह, जयवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!