चमोली: आयुर्वेद विभाग का प्रोजेक्ट स्वर्ण तेजस कार्यक्रम हुआ शुरू —

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने की दिशा में बढ़ता कदम, वि​भिन्न विद्यालयों में बच्चों को ​खिलाया स्वर्णप्राशन–

गोपेश्वर, 05 मार्च 2025: राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद नई दिल्ली के द्वारा प्रोजेक्ट स्वर्ण तेजस कार्यक्रम उत्तराखंड के समस्त जनपदो में आयुर्वेद विभाग के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है।

उपरोक्त प्रोजेक्ट में 1 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को स्वर्णप्राशन दिया जाना है।आयुर्वेद में वर्णित स्वर्णप्राशन बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है,साथ ही बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यन्त लाभकारी है।

इसके निरंतर सेवन से बच्चों में सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करता है एवं बच्चों की एकाग्रता को बढ़ाता है।बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हुए श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगो से लड़ने में रक्षा करता है।

“स्वर्णप्राशन कार्यक्रम जनपद चमोली” के अंतर्गत आज दिनांक 5 मार्च 2025 को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चमोली डॉ श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय देवपुरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्साप्रभारी डॉ प्रीति वर्मा द्वारा स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जिसमें श्री गुरु राम राय पंथी में 80 स्कूली बच्चों द्वारा स्वर्णप्राशन की प्रथम डोज ली गयी, कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय आयुष मिशन श्री अर्जुन नेगी,श्री खिलाफ राम एवं ममता देवी अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!