जन सेवा : जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बिलेश्वर में किए 82 अल्ट्रासाउंड–

by | Mar 8, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

अभी तक जिला​धिकारी कर चुके 1300 से अ​धिक अल्ट्रासाउंड, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रहे डीएम साब–

रुद्रप्रयाग, 08 मार्च 2025: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार जनपद रुद्रप्रयाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी सजकता के साथ निभा रहे हैं। जिलाधिकारी लगातार बिलेश्वर सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अल्ट्रासाउंड की डिमांड आने के चलते जिलाधिकारी आज (द्वितीय शनिवार को अवकाश के दिन) बिलेश्वर सीएचसी (टिहरी) पहुंचे यहां उन्होंने विभिन्न महिलाओं समेत कुल 82 व्यक्तियों का अल्ट्रासाउंड किया।

जनपद रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व डॉ. सौरभ गहरवार जनपद टिहरी में बतौर जिलाधिकारी एक साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी दौरान उन्हें टिहरी के सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की कमी की जानकारी मिली। स्थानीय महिलाओं की समस्या को समझते हुए उन्होंने सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड करना शुरू किया। बता दें कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सिविल सेवाओं में आने से पहले बतौर रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टिहरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार सीएचसी बिलेश्वर में अपनी सेवाएं दी।

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार

बीते वर्ष रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी बिलेश्वर के लोगों की जरूरत एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग से लगभग 90 किमी की दूरी पर स्थित बिलेश्वर सीएचसी में डॉ. सौरभ गहरवार लगातार अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। आज (शनिवार को) जिलाधिकारी बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे और वहां उन्होंने महिलाओं समेत कुल 82 अल्ट्रासाउंड किए।उनके बिलेश्वर पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी खुशी नजर आई। स्थानीय लोगों ने उनको धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब तक बिलेश्वर में 1300 से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!