चमोली: छत से गिरा तीन साल का अविरल, सिर पर गंभीर चोट लगने से हेलीकॉप्टर से भेजा एम्स–

by | Mar 18, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी की कुशल कार्यशैली से मिल पाई तत्काल हेली एंबुलेंस की सुविधा, बच्चे को मिला जीवनदान–

गोपेश्वर, 18 मार्च 2025: खेलते-खेलते एक तीन साल का बच्चा छत से चौक में जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। बच्चे को परिजन जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋ​षिकेश भेज दिया गया है।

बता दें कि मंगलवार को नंदानगर ब्लॉक के कांडई गांव के दिगंबर सिंंह का तीन साल का बेटा अविरल खेलते समय छत से पत्थरों के चौक में जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गहरी चोंटे आ गई। उसे पूर्वाह्न 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि बच्चे के सिर का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके दिमान में खून का रिसाव हो रहा था।

जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को शीघ्र हेली एंबुलेंस से बच्चे को एम्स ऋषिकेश भेजने का आग्रह किया। डीएम ने इस संबंध में शासन में बात की। जिसके बाद अपराह्न करीब दो बजे बच्चे को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!