तैयारी: केदारनाथ की यात्रा के लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई शुरू, सीसीटीवी की निगरानी में होगी यात्रा–

by | Mar 21, 2025 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला​धिकारीसैरभगहरवार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, 20 अप्रैल तक का दिया समय, दो मई से शुरू होगी बाबा केदार की तीर्थयात्रा–

रुद्रप्रयाग, 21 मार्च 2025: दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने जिला अस्तरीयअ​धिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा तैयारियों पर चर्चा की। जिला​धिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में हमारी जिमम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा और सुर​क्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

जिला सभागार में यात्रा तैयारी बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर कहीं भी सड़कें खराब या क्षतिग्रस्त न रहें। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले आस्था पथ को चाक-चौबंध कर लिया जाए। जहां-जहां सड़कें टूटी हैं या गड्ढे बन गए हैं, उनकी तत्काल मरम्मत की जाए और अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह कार्य हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि पूरे यात्रा मार्ग, पड़ाव स्थलों, बाजारों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। यात्रा के दौरान रोज़ाना सफाई अभियान चलाए जाएं। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने स्पष्ट किया कि 20 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया जाए ताकि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सारी तैयारियां धरातल पर नजर आएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने नगरपालिकाओं को निर्देश दिए कि पूरे यात्रा मार्ग में पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय और स्थायी शौचालय स्थापित किए जाएं। इनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी स्थान पर गंदगी और दुर्गंध की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। रामपुर, ब्यूंगगाड, रामबाड़ा ब्रिज, काकड़ागाड और कुंड जैसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और वहां निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे जल्द स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहें और भीड़ प्रबंधन की ठोस योजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, मुख्य विकास अधिकारी जी. एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
error: Content is protected !!