चमोली: रैणी गांव से शुरू हुई चिपको चेतना यात्रा पहुंची गोपेश्वर, जागरुकता रैली हुई आयोजित–

by | Mar 24, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

चिपको नेत्री गौरा देवी को भारत रत्न देने और रैणी गांव में गौरा देवी शोध संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव–

गोपेश्वर, 24 मार्च 2025: भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) द्वारा सोमवार को वृक्ष संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी के जन्मशताब्दी वर्ष के तहत रैणी गांव से चिपको चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को यात्रा के शुभारंभ पर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उनके अन्यत्र व्यस्त रहने से उन्होंने वर्चुअली यात्रा की शुरुआत की। यात्रा रैणी गांव, तपोवन, जोशीमठ से होते हुए शाम को गोपेश्वर पहुंची।

सोमवार को यात्रा शुभारंभ से पहले रैणी गांव में गौरा देवी के चित्र का माल्यार्पण किया गया। उसके बाद यहां गोष्ठी आयोजित हुई। भारतीय वृक्ष न्यास और स्थानीय लोगों ने चिपको नेत्री गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने, रैणी गांव में गौरा देवी शोध संस्थान की स्थापना करने, जिस पर्वत पर चिपको आंदोलन चला, उसे गौरा देवी के नाम से रखने तथा गौरा देवी के जन्म शताब्दि वर्ष 2025 को वृक्ष सुरक्षा वर्ष के रुप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया।

रैणी गांव में पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद चिपको चेतना यात्रा तपोवन पहुंची। यहां जागरुकता रैली आयोजित की गई, जबकि ज्योतिर्मठ में चेतना सम्मेलन व चेतना रैली आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

गोपेश्वर में जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यात्रा के जिला संयोजक पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया ने बताया कि यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 30 मार्च को ऋषिकेश में संपन्न होगी। कहा कि गौरा देवी की शताब्दी व चिपको आंदोलन के 52 वर्ष पूर्ण होने को वृक्ष सुरक्षा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर गौथल समिति व पर्यावरणविद सुधीर तिवारी, शांति प्रसाद नौटियाल, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता बैशाख सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद ममगाईं, नंदी राणा, आयुष चौहान, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, विनोद कनवासीके साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...

केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का...

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
error: Content is protected !!