चमोली: टीएचडीसीआईएल के वीपीएचईपी, पीपलकोटी यूनिट ने किया स्तन कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन–

by | Mar 25, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक, दसवाना गांव में आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम–

पीपलकोटी, 25 मार्च 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दसवाना गांव, चमोली में स्तन कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (औषधालय) डॉ. निकिता शर्मा ने स्तन कैंसर के लक्षण, जोखिम कारक और प्रारंभिक जांच के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने गंभीर बीमारियों की रोकथाम में प्रारंभिक निदान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री अजय वर्मा, परियोजना प्रमुख (वीपीएचईपी) ने कहा “हम कैंसर जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भविष्य में भी ऐसे प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा।”

इस कार्यक्रम में फील्ड अधिकारी (सामाजिक) सुश्रीअभिजिता साहू, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलम और श्रीमती रामेश्वरी हटवाल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और उपस्थित महिलाओं के प्रश्नों का समाधान किया। इस सत्र में स्थानीय महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिससे टीएचडीसीआईएल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति किए जा रहे प्रयासों को और अधिक बल मिला।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!