चारधाम यात्रा: नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी ने दिए अ​धिकारियों को निर्देश, यात्रा से पहले दुरुस्थ करें व्यवस्थाएं–

by | Mar 26, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा यात्रा शुरु होने से पहले बिजली लाइनों की हो पेट्रोलिंग–

पीपलकोटी, 26 मार्च 2025: नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा कि चारधाम यात्रा से पहले यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर ली जाएंगी। यात्रा पड़ावों में शौचालय, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और बिजली की सप्लाई सुचारु करने के लिए संबं​धितअ​धिकारियों को निर्दे​शित किया गया है। उन्होंने​ बिजली विभाग के अ​धिकारियों को यात्रा से पहले कौड़िया से पीपलकोटी तक बिजली लाइनाें की पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। जिससे यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

पत्रकारों से बातचीत में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले अधिकांश श्रद्धालु कौड़िया से पीपलकोटी तक रात्रि प्रवास के लिए ठहरते हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम से यात्रा शुरु होने से पहले बिजली लाइनों की पेट्रोलिंग करने के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए कहा है।

कहा कि यात्राकाल में बार-बार बिजली सप्लाई बाधित होने पर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है। एनएचआईडीसीएल को गडोरा, भनेरपाणी और गड़ी के समीप हाईवे के किनारे सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए कहा गया है। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि की चयन प्रक्रिया गतिमान है। इस संबंध में जल्द जिलाधिकारी से भेंट की जाएगी।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!