चमोली में शत प्रतिशत हुआ कोविड वैक्सीनेशन, पहली डोज लेने वालों की संख्या लाखों में–

by | Sep 15, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

  

गोपेश्वर। चमोली जनपद में १८ साल से अधिक आयु वालों के कोविड वैक्सीनेशन का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य हासिल करने पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए लोगों से दूसरी डोज लगवाने की भी अपील की। जिससे सभी को पूर्ण सुरक्षा मिल सके। सीएमओ डा. केके अग्रवाल ने बताया कि १८ साल से अधिक उम्र के २ लाख ६३ हजार ३४९ लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। बुधवार तक जिले में २ लाख ६३ हजार ४५५ लोगों को कोविड की पहली वैक्सीन लग चुकी है। जनपद में ४८ प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।

सीएमओ ने बताया कि नौ ब्लॉकों वाले चमोली जिले की विषम भौगौलिक परीस्थितियों के बीच बड़ी आबादी को वैक्सीन देना चुनौती था। वहीं टीके को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां भी थी। प्रशासन की ओर से संचालित जागरूक कार्यक्रम, सही योजना और नियमित निगरानी के साथ स्वास्थ्य टीमों की कड़ी मेहतन से यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। स्वास्थ्य टीमों ने बरसात में कठिन रास्तों से होते हुए कई किमी पैदल चलकर गांव-गांव जाकर दिव्यांग, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के साथ छूटे लोगों का टीकाकरण करवाया। कई विशेष शिविर भी लगाए गए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। 

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!