गोपेश्वर। सभी प्रशिक्षित पीआरडी जवान 20 जुलाई को गोपेश्वर पहुंच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। और उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखेंगे। पीआरडी संगठन ने सभी जवानों को एकजुट हो जाने का आह्वान किया है। पीआरडी संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलवंत सिंह राणा ने कहा कि हम ये ना सोचें की कुछ नहीं हो सकता, यदि हमसे बाद की फोर्स पुलिस और होमगार्ड स्थाई हो सकती तो फिर PRD क्यों नहीं हो सकती। जबकि PRD का गठन तो आजादी के नायक शुभाष चन्द्र बोस जी के समय हो गया था। परन्तु इस फोर्स का भला इसलिए नहीं हुआ कि हम सब यही सोचते हैं कोई आयेगा और हमारे अधिकारों के लिए लड़ेगा। परन्तु यह असत्य है, भाइयों जब तक हम संगठित होकर लड़ेंगे नहीं तब तक कुछ नहीं होगा। भाइयों, नासमझ ना बनो, होम गार्ड विभाग से कुछ सीख लो। वे संगठित होकर सरकार से लड़े और अपना हक मांगें। उन्होंने मार्मिक शब्दों में कहा कि कौन कहता है आसमान में छेद नहीं हो सकता है। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। जय हिंद, जय पीआरडी।
हमारी भी सुनो सरकार, हम संगठित होकर लेकर रहेंगे अपना हक, पीआरडी जवान मुख्यमंत्री को सुनाएंगे अपना दुखड़ा-
by laxmi Purohit | Jul 15, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...
डंपर का अधिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...
वन विभाग ने विभिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लिखित...
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...
बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...
पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...
वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग...
