मानव सेवा: टीएचडीसी ने गुनियाला गांव में आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य ​​शिविर, हुई ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच–

by | Apr 8, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

पीपलकोटी, 08 अप्रैल 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चमोली जनपद के परियोजना प्रभावित क्षेत्र गुनियाला गांव (ब्लॉक-दशोली) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीण कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

यह स्वास्थ्य शिविर विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य परियोजना क्षेत्र के आस-पास के दूरस्थ गांवों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।

इस शिविर का नेतृत्व वीपीएचईपी की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. निकिता शर्मा ने किया। वीपीएचईपी औषधालय की टीम द्वारा 30 से अधिक ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक चिकित्सकीय जांच, तथा निःशुल्क परामर्श, उपचार और दवाओं का वितरण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो टीएचडीसीआईएल के समग्र विकास के प्रयासों में उनकी आस्था को दर्शाता है। शिविर के सफल आयोजन में श्री अभिजिता साहू, फील्ड ऑफिसर (सामाजिक विभाग) ने स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित किया।

इस अवसर पर वीपीएचईपी परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कहा, “टीएचडीसीआईएल में हम मानते हैं कि हमारी परियोजनाओं के आसपास रहने वाले समुदायों का स्वास्थ्य और कल्याण, सतत विकास की हमारी दृष्टि का अभिन्न हिस्सा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर गुनियाला गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। हम भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य और जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की और टीएचडीसीआईएल द्वारा समय-समय पर की जा रही जनहितकारी गतिविधियों के लिए आभार प्रकट किया। यह स्वास्थ्य शिविर टीएचडीसीआईएल के उस व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है जिसके अंतर्गत कंपनी अपने कार्यक्षेत्रों में विश्वास और दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव के लिए निरंतर समुदायों के साथ सहभागिता करती है।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!