चमोली: सभी सरकारी विद्यालयों में हो ये पहल तो हरा-भरा रहे जीवन–

by | Apr 9, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में नए छात्र-छात्राओं के नाम से रोपे गए फलदार पौधे, दिए प्राकृतिक संरक्षण का संदेश–

गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2025: चमोली जनपद में पेड़ वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा के प्रधानाचार्य धन सिंह घरिया की पर्यावरण संरक्षण की पहल जारी है। उनके नेतृत्व में प्रवेशोत्सव पर इंटर कॉलेज में नए छात्र-छात्राओं के दा​खिले के साथ ही उनके नाम से फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।

छात्रों ने आंवला, कीवी, रीठा आदि के पौधे रोपे गए। नए शिक्षण सत्र से विद्यालय में 16 नए छात्र-छात्राओं का दाखिला हुआ है। प्रधानाचार्य पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।

प्रत्येक बच्चों के नाम से विद्यालय प्रांगण में पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य धन सिंह घरिया ने कहा कि शिक्षा के साथ ही विद्यालय में प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!