दुखद: मीना औेर अनीता के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन अदिति का रो-रोकर बुरा हाल–

by | Apr 13, 2025 | दुर्घटना, श्रीनगर | 0 comments

देवप्रयाग के पास हुई थार वाहन की दुर्घटना में अनीता क बेटा आदित्य भी काल के मुंह में समाया, इस दुर्घटना से हर कोई दुखी–

देवप्रयाग, 13 अप्रैल 2025: बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से 16 किलोमीटर की दूरी पर भल्लेगांव के पास हुए दुर्घटनाग्रस्त हुए थार वाहन में फरीदाबाद के सुनील गुसांई, उम्र 44 वर्ष, उनकी पत्नी मीना गुसांई, उम्र 40 साल, बेटे धैर्य, उम्र 14 साल और सुजल, उम्र 12 साल के साथ गौचर में अपनी मौसी के बेटे की शादी में जा रहे थे।

सुनील का परिवार फरीदाबार में सैनिक कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार रात को वे करीब 10 बजे फरीदाबाद से थार में उत्तराखंड के लिए निकले। रात करीब तीन बजे वे रुड़की पहुंचे, यहां दुर्गा कॉलोनी से मीना की बड़ी बहन अनीता नेगी, उम्र 45 साल और उनका बेटा आदित्य, उम्र 16 साल भी कार में सवार हुए, भल्लेगांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और पैराफिटतोड़ते हुए अलकनंदा नदी में जा गिरी। किसी तरह कार से छिटककर अनीता बाहर गिर गई, जबकि अन्य सभी लोग कार में फंसे रहे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवप्रयाग से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, क्रेन आने और नदी से कार निकालने में तीन घंटे लग गए। अनीता के हाथ में फ्रेक्चर आया है।

श्रीनगर बेस अस्पताल में पहुंचे मीना और अनीता के पिता दिगंबर सिंह ने बताया कि मीना और अनीता उनकी दो बेटियां हैं। अनीता अपने परिवार के साथ रुड़की में रहती है, जबकि मीना का परिवार फरीदाबाद में रहता है, दोनों बहनें अपनी मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए चमोली के सीरीनौटी गांव आ रहे थे। उन्होंने बताया कि अनीता का पति मदन सिंह नेगी सेना में नागा रेजीमेंट में है, और जम्मू कश्मीर के आरा में तैनात है।

उन्हें भी घटना की सूचना दे दी गई है। रुड़की में आदित्य की बहन अदिति का रो-रोकर बुरा हाल है। अदिति रुड़की में अपनी नानी के साथ रह रही है। आदित्य रुड़की के कोर कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था, जबकि बेटी अदिति इंटर की छात्रा है। इस दुर्घटना की खबर सुनकर हर कोई दुखी है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!