खुशखबरी- हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी खुली, इस तिथि से मत्था टेकने जा सकेंगे हेमकुंड साहिब–

by | Sep 17, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

 जोशीमठ। हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरु करने का एलान किया है। तीर्थयात्री 18 सितंबर से हेमकुंड साहिब के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करवाना जरुरी है। बाहरी राज्यों के तीर्थयात्रियों को कोरोना की दोनों डोज लेने के 15 दिन के उपरांत राज्य की सीमा पर इसका प्रमाण पत्र दिखाना जरुरी है। जिन लोगों ने दोनों डोज नहीं लगाई है, उन्हें कोरोना जांच की 72 घंटे पहले की रिपोर्ट दिखाने के बाद छूट दी जाएगी। हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के ऋषिकेश कार्यालय से अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर ही आगे जाने दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम के बच्चों को यात्रा पर लाने से बचें। तीर्थया‌त्रियों को हेमकुंड सरोवर में स्नान करने की मनाही होगी। सभी यात्री मास्क पहनकर आएंगे। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!