जोशीमठ। हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरु करने का एलान किया है। तीर्थयात्री 18 सितंबर से हेमकुंड साहिब के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करवाना जरुरी है। बाहरी राज्यों के तीर्थयात्रियों को कोरोना की दोनों डोज लेने के 15 दिन के उपरांत राज्य की सीमा पर इसका प्रमाण पत्र दिखाना जरुरी है। जिन लोगों ने दोनों डोज नहीं लगाई है, उन्हें कोरोना जांच की 72 घंटे पहले की रिपोर्ट दिखाने के बाद छूट दी जाएगी। हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के ऋषिकेश कार्यालय से अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर ही आगे जाने दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम के बच्चों को यात्रा पर लाने से बचें। तीर्थयात्रियों को हेमकुंड सरोवर में स्नान करने की मनाही होगी। सभी यात्री मास्क पहनकर आएंगे।
खुशखबरी- हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी खुली, इस तिथि से मत्था टेकने जा सकेंगे हेमकुंड साहिब–
by laxmi Purohit | Sep 17, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
