दुस्साहस: श्रीनगर गढ़वाल में लड़कियांछेड़ रहे गोपेश्वर के युवकों को पुलिस ने दबोचा, माहौल बिगाड़ने की थी को​शिश–

by | Apr 27, 2025 | कार्रवाई, श्रीनगर | 0 comments

चौरास क्षेत्र की घटना, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवकाें को किया गिरफ्तार, सौहार्द बिगाड़ने की को​शिश पर किया गिरफ्तार–

श्रीनगर गढ़वाल, 27 अप्रैल 2025: श्रीनगर पुलिस ने सार्वजनिक सौहार्द व शांति भंग करने पर गोपेश्वर के चार मु​​स्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को कोतवाली श्रीनगर पर सूचना प्राप्त हुयी की कुछ युवकों द्वारा श्रीनगर के पास चौरास में लड़कियों पर कुछ कमेंट्स किए गए,

जिससे माहौल खराब होने के साथ ही आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है और यह लड़के श्रीनगर की तरफ आ रहे हैं। उक्त सूचना पर श्रीनगर पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण को अंजाम देने वाले चार युवक ईशान, मौ. मोसिन, आदिल व अरमान को लड़कियों के साथ अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगड़ने व शांति भंग करने के जुर्म में धारा 170/126/135बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

उक्त चारों युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कारवाही की जा रही है। उक्त युवकों द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर भविष्य में ऐसी गलती न करने की शपथ भी ली गई। पुलिस ने इन युवकों की पहचान ईशान, निवासी खान बिल्डिग निकट पोस्ट आफिस गोपेश्वर थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 18 वर्ष, मौहम्मद मोसिन, राशिद निवासी मोहल्ला जाफ्ता गंज थाना कोतवाली नजीबाबाद बिजनौरउ0प्र0 उम्र, 21 वर्ष, आदिल, निवासी गांव गैर टंगसा, थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 26 वर्ष और अरमान, निवासी खान बिल्डिंग निकट पोस्ट आफिस गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 18 वर्ष के रुप में की है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, हेड कांस्टेबल 229 नागरिक पुलिस संजय कुमार, कानि 459 नागरिक पुलिस दिनेश चौहान और होमगार्ड 1920 धमेंद्र शामिल रहे।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!