श्रीनगर: हंगामेदार रही नगर निगम की बोर्ड बैठक, छोटे ठेकेदारों को काम न दिए जाने पर मचा हल्ला–

by | Apr 29, 2025 | ब्रेकिंग, श्रीनगर | 0 comments

सदन छोड़कर बाहर आए कई पार्षद, नगर निगम के बजट के प्रस्ताव पर नहीं हो पाई चर्चा, 82 करोड़ से अ​धिक का है बजट–

श्रीनगर (गढ़वाल), 29 अप्रैल 2025: नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की मंगलवार को तीसरी बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सदन में पार्षदों ने छोटे ठेकेदारों को काम दिए जाने की मांग उठाई। अ​धिकांश पार्षद हंगामा करते हुए सदन से उठकर बाहर आ गए, जिससे बजट पर भी चर्चा नहीं हो पाई।

नगर निगम श्रीनगर का 82 करोड़ से अ​धिक का बजट है। नगर निगम के सभागार में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर आरती भंडारी ने की। इस दौरान पेयजल, साफ-सफाई, पथ प्रकाश के साथ ही कई समस्याएं उठी।

पार्षद प्रदीप राणा ने पानी की निकासी और सड़क पर अव्यवस्थित पेयजल लाइनों को अंडर ग्राउंड किए जाने और पार्षद हिमांशु बहुगुणा ने नगर निगम के सभी वार्डों में पुरानी व्यवस्था के तहत ही टैक्स लिए जाने की बात कही। पार्षद संदीप रावत ने कहा कि पूर्व में जो प्रस्ताव पारित हो गए थे, उनमें से कई प्रस्तावों पर आज तक काम नहीं हुआ है। कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी सी व डी श्रेणी के ठेकेदार हैं, उनको भी काम दिया जाए।

पिछली बोर्ड बैठक में सी और डी श्रेणी के ठेकेदारों के लिए ईएसआई और ईपीएफ अनिवार्य न किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बावजूद इन ठेकेदारों को काम नहीं दिया जा रहा है। इसी मुद्दे पर सहमति न बनने के कारण सदन में हंगामा खड़ा हो गया। सभी पार्षद एक एक कर बैठक छोड़कर बाहर आ गए। कई पार्षदों ने नगर आयुक्त को हटाने के लिए नारेबाजी भी की।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!