चारधाम यात्रा: नृसिंह मंदिर परिसर से योग ध्यान बदरी मंदिर के लिए प्रस्थान हुई देव डोलियां–

by | May 2, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

चार मई को सुबह छह बजे खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूरी–

ज्योतिर्मठ, 02 मई 2025: देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का श्रीगणेश हो गया है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और मांगल गीतों के साथ ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर परिसर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ भगवान की उत्सव डोली के साथ बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी और वेदपाठी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। अपराह्न में करीब दो बजे देव यात्रा पांडुकेश्वर पहुंची।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गरूड़ जी की डोली सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं रावल जी को श्री बदरीनाथ धाम के लिए विदा किया। अपने संदेश में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ से बताया कि कल शनिवार 3 मई शाम को सभी देव डोलियां श्री गरूड़ जी, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी एवं रावल जी सहित पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी, गाडू घड़ा, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं श्रीमान रावल जी श्री बदरीनाथ धाम को पहुंचेगे।रविवार 4 मई प्रात: 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे।

आज देव डोलियों के प्रस्थान के समय धरणीधर महाराज के आश्रम में देव डोलियों का स्वागत हुआ।श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ में रावल अमरनाथ नंबूदरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरवाण, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, रैक्वाल पंचायत अध्यक्ष अनूप पंवार, कोषाध्यक्ष आशीष सती,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,

वेदपाठी रविंद्र भट्ट,संतोष तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ एवं तेलकलश यात्रा में शामिल डिमरी पुजारीगण, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल लेखाकार भूपेंद्र रावत,नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी

पुजारीगण श्री नृसिंह मंदिर सुशील डिमरी, कृपाल सनवाल,अमित पंवार, द्वारिका सिंह बिष्ट,रामप्रसाद थपलियाल, प्रकाश भुजवाण, विकास सनवाल, प्रकाश नैनवाल, रघुवीर पुंडीर, मंजेश भुजवाण, नारायण ऩबूदरी, राहुल मैखुरी, राजेश नंबूदरी, दर्शन कोटवाल, योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!