घास काटने जा रही महिला को भालू ने किया लहुलुहान, 5 को कर चुका घायल, इस क्षेत्र में फैली है दहशत-

by | Sep 17, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

चमोली। जोशीमठ क्षेत्र में भालू की दहशत मची है। शाम होते ही भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। शुक्रवार को भालू ने एक महिला को हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जोशीमठ के घनी आबादी वाले गांधीनगर वार्ड की ज्योति देवी घास काटने के लिए ज्योर्तिमठ के ऊपर गई थी। अचानक झाड़ी से निकलकर भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने भी हो हल्ला किया, जिसके बाद भालू भाग गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया, यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे बेस अस्पताल श्रीकोट के लिए रेफर कर दिया। जोशीमठ रेंज की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि महिला को विभाग की ओर से त्वरित आर्थिक सहायता दे दी गई है। जोशीमठ क्षेत्र में लगातार हो रहे भालू के हमले से लोगों में दहशत बनी हुई है। एक महीन में भालू पांच लोगों को घायल कर चुका है। स्थानीय लोग लगातार वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!