चमोली। जोशीमठ क्षेत्र में भालू की दहशत मची है। शाम होते ही भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। शुक्रवार को भालू ने एक महिला को हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जोशीमठ के घनी आबादी वाले गांधीनगर वार्ड की ज्योति देवी घास काटने के लिए ज्योर्तिमठ के ऊपर गई थी। अचानक झाड़ी से निकलकर भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने भी हो हल्ला किया, जिसके बाद भालू भाग गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया, यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे बेस अस्पताल श्रीकोट के लिए रेफर कर दिया। जोशीमठ रेंज की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि महिला को विभाग की ओर से त्वरित आर्थिक सहायता दे दी गई है। जोशीमठ क्षेत्र में लगातार हो रहे भालू के हमले से लोगों में दहशत बनी हुई है। एक महीन में भालू पांच लोगों को घायल कर चुका है। स्थानीय लोग लगातार वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
घास काटने जा रही महिला को भालू ने किया लहुलुहान, 5 को कर चुका घायल, इस क्षेत्र में फैली है दहशत-
by laxmi Purohit | Sep 17, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
