चमोली: ब्राह्मण थाला की पोखरी पंपिंग तो पोगठा गांव की तल्ला नागपुर पेयजल योजना से बुझेगी प्यास–

by | May 7, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

जल निगम के अ​धिकारियों ने शुरू किया होमवर्क, जल्द होगी सर्वे, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिए निर्देश–

पोखरी, 07 मई 2025: पोखरी विकास खंड के ब्राह्मण थाला और समीप ही ​स्थितपोगठा गांव पिछले लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल निगम की योजना सफल हुई तो जल्द ही इन दोनों गांवों के ग्राामीणों की प्यास बुझाने की पहल हो रही है। जल निगम के अ​धिकारियों की मानें तो थाला गांव के लिए पोखरी पंपिंग पेयजल योजना से तो पोगठा गांव को तल्ला नागपुर पेयजल योजना से पानी दिया जाएगा।

सोमवार को थाला गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से थाल गांव के ग्रामीणों ने मुलाकात कर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गांव में मंगरा तोक से जो पेयजल लाइन सप्लाई होती है, उस पर पानी की मात्रा कम हो गई है। जिससे गांव में पानी की गंभीर समस्या बनीं हुई है। जिस पर सांसद ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात की।

उन्होंने थाला गांव को तुंगनाथ से रुद्रप्रयाग जनपद के तल्ला नागपुर क्षेत्र के लिए सप्लाई हो रही पेयजल योजना से लाभान्वित करने के लिए कहा, जिस पर जल निगम के एसई ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि दूसरे जनपद की पेजयल लाइन से पानी नहीं दिया जा सकता है। जिसके बाद पोखरी नगर क्षेत्र के लिए अलकनंदा से स्वीकृत पंपिंग योजना से गांव को भी लाभान्वित करने पर सहमति बनीं।

थाला गांव के ग्राम प्रधान/प्रशासक दीपक थपलियाल, ओम प्रकाश, अमरीश थपलियाल, धर्मेंद्र बिष्ट, उर्वी थपलियाल, राकेश नेगी आदि ने कहा कि मोहनखाल में पातलपानी और थाला गांव में मंगरा तोक से पानी की सप्लाई होती है।

पातलपानी से तो पानी आ रहा है, लेकिन मंगरा तोक में स्रोत पर ही पानी कम हो गया है। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द थाला गांव के लिए पोखरी पंपिंग योजना से लाभान्वित किया जाएगा। यदि योजना के अनुसार काम हुआ तो ब्राह्मण थाला और पोगठा गांव में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। साथ ही थाला गांव के ग्रामीणों ने कहा यदि एक साल के भीतर योजना पर काम शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!