कार्रवाई: सोनप्रयाग में एक होटल में 8 लाख की चोरी, पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में–

by | Jun 1, 2025 | कार्रवाई, चमोली, चोरी | 0 comments

न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा न्यायिक हिरासत में जेल, होटल स्वामी की तहरीर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्रवाई–

रुद्रप्रयाग, 01 जून 2025: कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस टीम ने एक होटल में 8 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के उपरांत युवक को न्यायिक ​हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बीते 26 मई को कोतवाली सोनप्रयाग पर पंजीकृत मु.अ.सं.22/2025 धारा 306 भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियोग में विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त तनुज चौहान, निवासी ग्राम डांगी, मनारस्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करने के बाद गत दिवस न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है।

त्रियुगीनारायण गांव के अंकित गैरोला ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दी गयी कि उनके होटल में काम करने वाले तीन युवकों द्वारा उनके होटल से 8 लाख की नगदी व जरूरी दस्तावेज चोरी करने की तहरीर पर उपरोक्तानुसार अभियोग पंजीकृत होने पर विवेचना के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है। अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ जारी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज, आरक्षी संदीप सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!