खेल: गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई साइकिल दौड़ में 209 लोगों ने किया प्रतिभाग–

by | Jun 2, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

खेल मैदान में फिट इंडिया के तहत आयोजित की गई साइकिल दौड़, उत्साह से दौड़े प्रतिभागी, अध्यक्ष ने भी चलाई साइकिल–

गोपेश्वर, 01 जून 2025: गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चमोली खेल विभाग की ओर से फिट इंडिया के तहत साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। बालक-बालिका वर्ग में हुई इस दौड़ में 209 ने प्रतिभाग किया।

रविवार को खेल मैदान गोपेश्वर में साइकिल दौड़ की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने की। इसमें सरकारी विभागों के कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्ग में लॉटरी के माध्यम से विजेता घोषित किए गए।

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में 135 ने प्रतिभाग किया। जिसमें आदित्य वैष्णव, हिमांशु बिष्ट, यशु नेगी, अंकित फरस्वाण और आरव चौधरी को पुरस्कृत किया गया।

महिला वर्ग में 74 ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुमन, हिफजा, काजल और आयुषी को नगर पालिका अध्यक्ष ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान टीटी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय लिंगवाल, सभासद सूर्य प्रकाश पुरोहित, डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. समीक्षा, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, खेल विभाग से प्रेम सिंह रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!