चमोली: उर्गम में गौरा देवी पर्यावरण सम्मान से सम्मानित हुए 14 लोग–

by | Jun 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी हुई शामिल, कहा उर्गम क्षेत्र के पर्यटन व तीर्थ स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर करेंगे दर्ज–

गोपेश्वर, 05 जून 2025: उर्गम घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में दो दिनों तक चलने वाले गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। मेले में बतौर मुख्य अति​थि पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 लोगों को गौरा देवी पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि उर्गम क्षेत्र के पर्यटन व तीर्थ स्थलों को पर्यटन मानचित्र में दर्ज किया जाएगा।

जीआईसीउर्गम में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद कहा कि क्षेत्र की जनता पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही है। उन्होंने इस मेले के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कलम क्रांति की अध्यक्ष डॉ. श​शि देवली, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट, संजय कुुंवर, राजेंद्र सिंह भंडारी के साथ ही 14 लोगों को सम्मानित किया। मेले में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी शामिल हुए।

उर्गमसड़क की खस्ताहाल पर कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और कांट्रेक्टर को तलब किया जाएगा।

​इस दौरान जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, रोहणी रावत, विजया रावत, विक्रम फरस्वाण, हरेंद्र राणा, महेंद्र नंबूरी, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!