आफत की बारिश: फिर अलग-थलग पड़ा चमोली का कौंजपोथनी गांव, भारी बारिश से बह गई सड़क, देखें वीडियो–

by | Jun 12, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

आपदा से जूझ रहे इस गांव के ग्रामीण पैदल कर रहे आवाजाही, 100 मीटर तक सड़क का नामो निशान मिटा, डीएम से लगाई सड़क खुलवाने की गुहार–

गोपेश्वर, 12 जून 2025: चमोली जनपद में बुधवार रात को हुई भारी बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिल गई है, लेकिन यह बारिश कौंजपोथनी क्षेत्र के लोगों को परेशानी छोड़ गई। गांव को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने से यहां वाहनों की आवाजाही बा​​​धित हो गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीन भेजने की मांग उठाई है। सड़क करीब 100 मीटर तक बह गई है। जिससे लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं।

बुधवार रात को चमोली जनपद में भारी बारिश हुई। आसमानी बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश हुई। कौंज-पोथनी गांव बीते सालों से आपदा की मार झेल रहा है। गांव के शीर्ष भाग की पहाड़ी पर बादल फटने से गांव में कई घर इसकी चपेट में आ गए थे।

पैदल रास्ते, सड़क और लोगों के मकान व गौशालाएं टूट गई थी। तब जिला प्रशासन की ओर से लोगों को फोरी तौर पर राहत सामग्री वितरित की गई, लेकिन इसके बाद गांव की सुध नहीं ली गई। आज भी कई जगहों पर पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। रही सही कसर कल रात को हुई बारिश ने पूरी कर दी है।

ग्रामीणों को सबसे अ​धिक परेशानी सड़क टूटने से हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क टूटने से उनके वाहन जो सड़क के दूसरी तरफ हैं, वे वहीं फंस गए हैं। ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से शीघ्र सड़क को खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन व मजदूरों की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!