चमोली: सेमलडाला मैदान में जिला​धिकारी की अगवानी में डटीं रहीं बंड क्षेत्र की मातृश​क्ति–

by | Jun 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सेमलडाला में पांच नाली भूमि छोड़ेगा पिटकुल, उच्च अ​धिकारियों से वार्ता करने की बात कही, पढ़ें पूरी खबर–

पीपलकोटी, 17 जून 2025: मंगलवार को सेमलडाला मैदान में दोपहर बाद जिला​धिकारी की अगुवाई में मातृश​क्ति के साथ ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए थे। कई देर तक बैठकों का दौर चला। जिला​धिकारी के त्रिस्तरीय पंचायत के आरक्षण आप​​त्ति व अन्य बैठकों में व्यस्त रहने के कारण वे कुछ देर नियत समय से देरी से पहुंचे। डीएम और एडीएम सेमलडाला मैदान में पहुंचे। निरीक्षण हुआ।

सेमलडाला मैदान के पास पिटकुल की ओर से पिछले माह निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसका स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। बंड विकास संगठन के नेतृत्व में स्थानीय लोग लगातार क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने डीएम से क्षेत्र में आकर निरीक्षण करने का आग्रह किया था। जिसपर जिलाधिकारी मंगलवार अपराह्न सेमलडाला मैदान में पहुंचे।

डीएम ने मैदान और पिटकुल के पास उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से इस संबंध में वार्ता की। लोगों ने इस मैदान के तहत्व के बारे में डीएम को अवगत कराया। जिसके बाद डीएम ने कहा कि पिटकुल पांच नाली जमीन मैदान के लिए छोड़ेगा। शेष जमीन पर वह अपना निर्माण कार्य कर सकता है। पिटकुल के पास यहां वर्तमान में करीब 27 नाली भूमि है।

जिलाधिकारी के निर्णय को स्थानीय लोगों ने स्वीकार कर लिया। बंड विकस संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिटकुल उन्हें लिखित में दे देगा तो वे आंदोलन खत्म कर देंगे। वहीं पिटकुल के अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

इस दौरान एसडीएम आरके पांडेय, नायब तहसीलदार दिपशिखा, पिटकुल के अधिशासी अभियंता मुकेश बर्त्वाल, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, राकेशा नवानी, महेश रावत, हिमांशु चौहान, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष शंभु प्रसाद सती, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...
error: Content is protected !!