चमोली: न प्रधान की सीट पर हुआ बदलाव, न ब्लॉक प्रमुख की आरक्षण की ​स्थिति बदली, वीआईपी सीटें हुई आर​क्षित–

by | Jun 18, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला पंचायतराज विभाग ने की त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण की अंतिम सूची, यहां नेताजी की सिफारिश भी नहीं आई काम–

गोपेश्वर, 18 जून 2025: त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चमोली पंचायतीराज विभाग ने आप​​त्तियों का निस्तारण कर दिया है। जिला पंचायतराजअ​धिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि 213 आपत्तियां दर्ज हुई थी। सबसे अधिक 102 आपत्तियां ग्राम प्रधान को लेकर दर्ज हुई हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 69, जिला पंचायत सदस्य पद पर 29 और ब्लॉक प्रमुख पद पर 13 आपत्तियां दर्ज हुई थी। बुधवार को जिला पंचायतराज विभाग ने आपत्तियों को तर्कसंगत नहीं पाया। जिसके बाद आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

इधर, सीटों के आरक्षण को लेकर नेताओं में खूब गममागहमी थी। कई क्षेत्रों में तो आरक्षण ने नेताओं का खेल बिगाड़कर रख दिया है। सबसे अ​धिक​स्थि​तिनिजमुला घाटी में विकट दिख रही है। यहां ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के लिए तैयारी में जुटे नेताओं के मनसूबे पूरी तरह से धराशायी हो गए हैं। थराली, देवाल, गैरसैंण, नारायणबगड़ और कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर वीआईपी सीटें आरक्षण की भेंट चढ़ गई हैं। बता दें कि

त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में आरक्षण का 15 जून को आवंटन हुआ था, जिसके लिए आपत्तियां मांगी गई थी। दो दिनों तक आपत्ति दर्ज करने वालों की सांसें थमीं थी। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने जनपद से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं से भी आरक्षण को लेकर सिफारिशें लगाई, लेकिन वह भी कोई काम नहीं आया। चमोली जनपद के 563 ग्राम पंचायत, 244 क्षेत्र पंचायत, 26 जिला पंचायत वार्ड और 9 ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण को सही पाया गया, किसी भी सीट पर आरक्षण में बदलाव नहीं हुआ है।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!