अब इतिहास रचने जा रही 13 साल की काम्या, चमोली में त्रिशूल चोटी की फतह के लिए निकली, पढ़ें कौन है काम्या–

by | Sep 24, 2021 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

 

चमोली। 12 वर्ष की उम्र में 1 फरवरी 2020 को दक्षिण अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ को फतह करने के बाद अब काम्या चमोली जनपद के ‌त्रिशूल चोटी की फतह के लिए निकल गई है। काम्या के साथ उसके पिता एस कार्तिकेयन भी ट्रेकिंग कर रहे हैं। काम्या अब इतिहास रचने जा रही है। काम्या अभी तक देश की कई माउंट चोटियों को फतह करने का गौरव हासिल कर चुकी है। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम्या को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। मुंबई की रहने वाली काम्या को ट्रेकिंग का शौक है। काम्या महिलाओं और युवतियों की आईकॉन बनना चाहती है। चमोली जनपद में त्रिशूल चोटी 7120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काम्या के पिता एस कार्तिकेयन भारतीय नोसेना में कमांडर हैं। बृहस्पतिवार को काम्या जिले के सुतोल गांव से त्रिशूल चोटी के लिए प्रस्थान कर चुकी है। यह करीब एक सप्ताह का ट्रेक है। 15 किलोमीटर के ट्रेक को पार कर काम्या और उसके साथ चल रहा दस सदस्यीय दल लाता कोपड़ी बुग्याल पहुंच गया है। बता दें कि अभी तक सेना, आईटीबीपी और विदेशी पर्यटकों के दल भी त्रिशूल चोटी को फतह कर चुके हैं। वर्ष 2019 में विदेशी पर्वतारोहियों के दल में से एक पर्वतारोही गायब हो गया था, त‌ब त्रिशूल के बेस कैंप में एवलांच टूटने से पर्वतारोही बिछुड़ गए थे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!