श्रीनगर: आईएपी पीडियाट्रिक क्विज में प्रथम रही अभिषेक बिष्ट और आजम मलिक की टीम–

by | Jul 25, 2025 | ब्रेकिंग, श्रीनगर | 0 comments

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ 38वांआईएपी पीडियाट्रिक क्विज फॉर अंडरग्रेजुएट्स, एमबीबीएस के छात्रों ने किया प्रतिभाग–

श्रीनगर गढ़वाल, 25 जुलाई 2025: राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) की ओर से 38वीं पीडियाट्रिक क्विज फॉर अंडरग्रेजुएट्स का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक प्रतियोगिता में एमबीबीएस के छात्र शामिल हुए। उन्होंने बाल रोग चिकित्सा से जुड़े विविध विषयों पर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिता में चयनित चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। टीम ‘सी’ के प्रतिभागी अभिषेक बिष्ट और आजम मलिक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि टीम ‘डी’ की कीर्तिका और उत्पल की जोड़ी ने दूसरा, टीम ‘ए’ से पलक और लोकेश भट्ट ने तीसरा स्थान पाया। टीम ‘बी’ की पारूल और मीमांसा बर्त्वाल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत और डिप्टी एमएस डॉ. दीपा हटवाल ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्रों को अकादमिक के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सी.एम. शर्मा ने प्रतियोगिता की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईएपी क्विज प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य छात्रों में बाल चिकित्सा ज्ञान का प्रसार और प्रतिस्पर्धात्मक समझ को विकसित करना है।

प्रतियोगिता में चयनित छात्र आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अंकिता गिरी एवं डॉ. ज्ञान प्रकाश ने किया। इस मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक शर्मा, गायनी विभाग की एचओडी डॉ. नवज्योति बोरा, डॉ. रविंद्र, डॉ. पवन, डॉ. महेश, डॉ. सर्वजीत सहित बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!