अखिल भारतीय पंचायत परिषद में गौरव फरस्वाण को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी–

by | Sep 25, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता गौरव फरस्वाण कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय पंचायत परिषद के उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री पद पर गौरव फरस्वण को नियुक्त किया गया है। परिषद के संयोजग (संगठन) मनीष कुमार शिखर ने उन्हें इस संबंध में पत्र जारी किया है। पीपलकोटी निवासी गौरव फरस्वाण ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी और पंचायत परिषद को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। श्री फरस्वाण ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल, प्रदेश संयोजक मनीष कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी के साथ ही वरिष्ठ सभी कांग्रेस नेता गणों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री गौरव फरस्वाण ने कहा कि मुझे जो अहम जिम्मेदारी संगठन ने दी है, मैं संगठन के साथ साथ पार्टी को भी मजबूती दिलवाने की पूरी पूरी कोशिश करूंगा। गौरव फरस्वाण की ताजपोशी पर रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, चमोली के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट, कांग्रेस के जिला महामंत्री अनिल सिंह रावत, पीसीसी मेंबर प्रकाश शाह, पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेंद्र सगोई, विकासखंड घाट के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला,  सेंजी गांव के पूर्व सुंदर फरस्वाण, पूर्व पीसीसी मेंबर सुदर्शन शाह, पीपलकोटी के व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, सतेंद्र नेगी, पदमेंद्र रावत, सुरेंद्र सेजवाल, पूर्व प्रधान पूरण सिंह, पवन सिंह,  नवीन चंद्र आदि ने खुशी व्यक्त की है। 

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!