मुसीबत में जान: यमुना नदी में बनीं झील का जलस्तर बढ़ा, लोगों ने छोड़े घर, आज इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट–

by | Aug 22, 2025 | आपदा, उत्तरकाशी | 0 comments

स्यानाचट्टी, कुथनौर और खरादी गांव के भवन और होटल हुए जलमग्न, अपने मूल गांवों में लौटे ग्रामीण–

उत्तरकाशी, 22 अगस्त 2025: स्यानाचट्टी के पास कुपड़ाखाड्ड में मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर बढ़ गया है। स्यानाचट्टी में घरों और होटलों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए स्यानाचट्टी, कुथनौर और खरादी गांव के सभी भवनों व होटलों को खाली करवा दिया है। सैकड़ों लोगों को सुर​क्षित स्थानों पर भेेजा गया है।

कुथनौर और खरादी गांव के अ​धिकांश परिवार अपने मूल गांव स्यालना, पुजारगांव, पाली औेरभंसाड़ी में ​शिफ्ट हो गए हैं। बृहस्पतिवार को धूप ​खिलने पर नदी का जलस्तर कम हो गया था, लेकिन शुक्रवार को फिर बढ़ गया है। नदी का पानी भी मटमैला हो गया है। फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत बनी हुई है।

बता दें कि स्यानाचट्टी के दाइँ ओर से बहने वाले कुपड़ा खड्ड में तेज धूप में भी लगातार मलबा और बोल्डर आ रहे हैं। इससे जून के अंत में बनी झील का बहाव फिर से कम हो गया है। सिंचाई विभाग की पोकलैंड और जेसीबी मशीनें यमुदा नदी के बहाव को ठीक करने का काम कर रही हैं। लेकिन बार-बार मलबा आने से काम में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इधर, मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ ही तेज दौर की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!