चमोली: जोशीमठ-मलारी हाईवे पर टूटी चट्टान, सेना के साथ ही नीती घाटी के लोगों की आवाजाही रुकी–

by | Aug 28, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

लाता और भलागांव के बीच आया हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर, नीती घाटी के 20 गांवों का संपर्क कटा–

जोशीमठ, 28 अगस्त 2025: चीन सीमा से लगी नीती घाटी को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे फिर बंद हो गया है। लाता और भलागांव के बीच भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया है, जिससे सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी की आवाजाही ठप पड़ गई है। साथ ही नीती घाटी के करीब 20 गांवों का संपर्क भी कट गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। हाईवे पर आए बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने में समय लग सकता है। हाईवे के शुक्रवार को देर शाम तक खुलने के आसार हैं।

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मलारी हाईवे पर लाता और भलागांव के बीच रवालता के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे सीमांत के कई गांवों का संपर्क कट गया है। सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में इन दिनों देवकार्य चल रहे हैं। नंदा अष्टमी पर यहां धार्मिक आयोजन होते हैं। इसके लिए बाहर रहने वाले लोग भी बड़ी संख्या में गांव जा रहे हैं, लेकिन हाईवे बंद होने से आवाजाही बंद हो गई है। इसके अलावा सीमांत क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी की आवाजाही भी बंद हो गई है। हालांकि कार्यदायी संस्था की जेसीबी हाईवे खोलने में जुटी है, लेकिन बोल्डर इतने बड़े हैं कि उन्हें हटाने में काफी समय लग सकता है। म्

जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला का कहना है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। हाईवे पर विस्फोट किए जा रहे हैं, जिससे चट्टानें कमजोर हो रही हैं और वे टूटकर हाईवे को बंद कर रही हैं। आए दिन हाईवे पर मलबा आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!