मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे पर फरासू में हो रहा भूस्खलन, यातायात हो रहा प्रभावित–

by | Sep 11, 2025 | ब्रेकिंग, श्रीनगर | 0 comments

पहाड़ी से भूस्खलन और नदी से हो रहे कटाव से बेहद खतरनाक बना बदरीनाथ हाईवे, मु​श्किल से हो रही वाहनों की आवाजाही, देखें वीडियो–

श्रीनगर, 11 सितंबर 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फरासू के पास बेहद खतरनाक हो गया है। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा हाईवे पर आ रहा है। नदी के कटाव से हाईवे क्षतिग्रस्त भी हो गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही भी मु​श्किल से हो पा रही है।

बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से श्रीनगर के फरासू में नदी सड़क तक पहुंच गई थी। यहां नदी के कटाव से हाईवे भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पहाड़ी से भूस्खलन भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब ग्यारह बजे हाईवे पर टनों मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बा​धित हो गई, जो जाे शाम तक भी सुचारु नहीं हो पाया है। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के जरिए हाईवे से मलबा हटाया गया।

बदरीनाथ हाईवे इस बरसात में बेहद खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर जगह- जगह भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है। जिससे वाहनों की आवाजाही भी खतरे के बीच हो रही है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा फिर जोर पकड़ने लगी है।

लेकिन हाईवे के बार-बार बा​धित होने से तीर्थयात्रियोंकाे भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुभाष का कहना है कि फरासू में बीते कई सालों से भूस्खलन हो रहा है। ऑलवेदर रोड परियाजना कार्य के बाद यहां भूस्खलन बड़ गया, जिससे यहां अब बार-बार हाईवे पर भूस्खलन हो रहा है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!