चमोली: जिला​धिकारी ने कृ​षि विभाग को दिए बीजों की गुणवत्ता व उत्पादन बढ़ाने के निर्देश– 

by | Sep 11, 2025 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

डीएम ने कृषि व उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कहा खेतों की सुरक्षा के लिए तैयार करें योजना– 

गोपेश्वर, 11 सितंबर 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीजों की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने पर फोकस किया जाए। खेतों की सुरक्षा के लिए भी कार्य करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने कृषि और उद्यान विभाग में जिला योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे नवाचारी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया साथ ही निर्देश दिए कि उत्पादन बढ़ाने के लिए गुणवत्ता वाले बीज काश्तकारों को उपलब्ध कराएं। कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि विभाग को जिला योजना के तहत दो करोड़ की धनराशि मिली, जिसमें से एक करोड़ 13 लाख के कार्य किए जा चुके हैं, शेष कार्य गतिमान हैं। योजना के तहत कृषि सुरक्षा, बीज वितरण व सिंचाई क्षेत्र के विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। 

उद्यान विभाग के देवी प्रसाद डंगवाल ने बताया कि विभाग को जिला योजना से दो करोड़ पांच लाख रुपये अवमुक्त हुए, जिसमें से 36 लाख के कार्य किए गए हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!