स्वास्थ्य मेला: रुद्रप्रयाग जनपद में लगेगा 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों मेला–

by | Sep 15, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान–

रुद्रप्रयाग, 15 सितंबर 2025: जनपद रुद्रप्रयाग के निवासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बड़ी पहल करने जा रहा है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के तीनों ब्लॉकों में 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक चलाया जाएगा और इसका उद्देश्य जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

इन 16 दिनों के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और देखभाल पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही कैंसर रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान (स्क्रीनिंग) के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।इस दौरान ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगी ताकि समय रहते रोग का पता चल सके और समुचित इलाज संभव हो सके।

निदेशक स्वास्थ्य सेवा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

इस महाअभियान की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉक्टर शिखा जंगपांगी स्वयं रुद्रप्रयाग पहुंचीं और उन्होंने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामप्रकाश के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।डॉ. जंगपांगी को इस विशेष अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनकी निगरानी में संपूर्ण जनपद में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन स्थानों पर लगेंगे विशेष मेगा कैंप

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों के अंतर्गत 240 से अधिकव स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे है जिसमें 5 मेगा हेल्थ कैंप,5 मेगा दिव्यांग शिविर, जिनमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे इसके साथ ही 5 ब्लड डोनेशन कैंप, जिनमें ई-रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी।

टीवी मरीजों को गोद लेने का जागरूकता अभियान

इस अभियान के दौरान टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित मरीजों को समाज के सक्षम लोगों द्वारा गोद लेने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि उन्हें बेहतर पोषण व सहायता मिल सके।इसके साथ ही घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए सोनप्रयाग में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा साथ ही पर्यावरण मित्रों (स्वच्छता कर्मचारियों) के लिए भी एक अलग विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी

इन सभी शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविरों का आयोजन जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और आरोग्य मंदिरों में भी किया जाएगा ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सके।इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में अलग-अलग तिथियों को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर जनपद के प्रमुख क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।जिसमे 17 सितम्बर 2025 को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग (DHRPG) में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।19 सितम्बर 2025 को जखोली में विशेष शिविर लगेगा।23 सितम्बर 2025 को अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य सेवाएं देगी।26 सितम्बर 2025 को ऊखीमठ में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।2 अक्टूबर 2025 को पुनः जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, इस दिन दिव्यांग शिविर आयोजित नहीं किया जाएगा।

जनमानस को जागरूक करने का प्रयास

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” टैगलाइन के साथ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य केवल रोगों की पहचान और उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है।

Latest News

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...
error: Content is protected !!