चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव की अ​धिसूचना जारी, छह पदों पर होगा निर्वाचन–

by | Sep 20, 2025 | चमोली, चुनाव | 0 comments

प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने की अ​धिसूचना जारी, पढ़ें, कब होंगे नामांकन और मतदान, तैयारियां शुरू–

गोपेश्वर, 20 सितंबर 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव 2025 हेतु अधिसूचना जारी हो गयी है। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कुल छह पदों पर छात्र संघ निर्वाचन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनाव किया जाएगा।

छात्र संघ चुनाव में इस बार कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव का पद छात्राओं हेतु आरक्षित किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि चुनाव हेतु 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री, 23 सितंबर को नामांकन, 24 सितंबर को नाम वापसी, नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 27 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के पश्चात् विजयी प्रत्याशियों की घोषणा एवं शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

इससे पूर्व प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल की अध्यक्षता में संभावित छात्र प्रत्याशियों के मध्य एक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्राचार्य ने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आलोक में ही छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!