अनदेखी- आज तक क्यों नहीं गई लोनिवि के आला अधिकारियों की इस सड़क पर नजर, अब फजीहत झेल रहे तीर्थयात्री–

by | Sep 30, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

चमोली। बदरीनाथ धाम और प्रसिद्घ हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा से जुड़ा और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से जाने वाली सड़क बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां लगभग 35 मीटर तक सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे तीर्थयात्रियों को अब जोशीमठ बाजार से होते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाना पड़ रहा है। स्थानीय वाहनों की आवाजाही भी बाजार से की जा रही है। जिससे बाजार में दिनभर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोक निर्माण विभाग से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी इसी नृसिंह मंदिर वाली रोड से अपने वाहनों से आवाजाही कर रहे थे, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से यह सड़क धंस रही थी, इस पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया। बृहस्पतिवार सुबह नृसिंह मंदिर बाईपास मार्ग के एक हिस्से का पुस्ता ढहने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस महत्वपूर्ण सड़क के रख रखाव पर लोक निर्माण विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए था, लेकिन अफसोस बृहस्पतिवार को पूरे दिन यहां सुधारीकरण का कार्य तक शुरू नहीं किया गया है। शासन-प्रशासन को ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसना चाहिए। इधर, लोनि‌वि के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का ‌सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!