कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा महाभियान, पढ़ें कितनों का हुआ टीकाकरण–

by | Oct 1, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments


गोपेश्वर। कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे महाभियान के तहत शुक्रवार को रिकार्ड 9469 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 1440 लोगों को कोविड की पहली डोज तथा 8029 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन महाभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को वृहत स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाए और जो लोग छूट गए है या जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है उनका वैक्सीनेशन किया जाए।
महाअभियान दिवस पर जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया। इसमें गर्भवती/धात्री महिलाएं, दिब्यांगजन एवं जनपद में निवासरत नेपाली नागरिक, कामगार भी शामिल थे। वृहस्पतिवार को महाअभियान के दिन जोशीमठ 617, चमोली 1867, घाट 510, कर्णप्रयाग 1061, नारायणबगड 865, थराली 793, देवाल 590, गैरसैंण 2045, पोखरी 695 तथा जिला अस्पताल में 426 सहित कुल 9469 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक 102.57 प्रतिशत लोगों को पहली डोज और 82.74 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगा दी गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कोविड वैक्सीनेशन में लगे अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी है। 

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!