चमोली। चमोली-मंडल हाईवे पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब यहां खड़े वाहनों पर चट्टान से पत्थरों की बरसात हो गई। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर इन दिनों डामरीकरण कार्य युद्घस्तर पर चल रहा है। इसी को देखते हुए यहां वाहनों को रोका गया था, लेकिन चाड़ा तोक से गोपेश्वर की ओर वाहनों के ऊपर से पत्थर गिर गए, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से एक यात्रा वाहन भी है। तीर्थयात्रियों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। मंडल गांव के भगत सिंह फरस्वाण के वाहन पर भी पत्थर गिरे, जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि, पत्थरों को आता देख वह और सवारियां सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बाल-बाल बचे तीर्थयात्री, चट्टान से हुई पत्थरों की बरसात–
by laxmi Purohit | Oct 1, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
